कन्नौज, फरवरी 9 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। भारत-अमेरिका के मध्य हुए कृषि व्यापार नीति का भाकियू ने विरोध किया है। किसान हमारा खेत हमारा अधिकार की नीति के तहत सरकार की नीति का विरोध करेंगे। भाकियू (टिकैत) प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद शमीम सिद्दीकी ने बताया कि संगठन के हाई कमान के निर्देश पर प्रदेश की सभी जिला इकाई 12 फरवरी को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करके ज्ञापन देंगे। साथ ही सभी ग्राम इकाई इसी विषय को लेकर 'हमारा खेत-हमारा अधिकार' कार्यक्रम के तहत अपने खेत पर कृषि समझौता पत्र की प्रतियां जला कर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि 'हमारा खेत-हमारा अधिकार' कार्यक्रम ग्राम इकाई पर आयोजित करने की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से अपने क्षेत्रों से जुडें सम्बन्धित सभी पदाधिकारियों की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसु...