बुलंदशहर, अक्टूबर 5 -- सदर तहसील के गांव मालागढ़ निवासी भारती शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश टी-20 महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। उनके चयन की खबर से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। कोच सुखदेव शर्मा सहित साथी खिलाड़ियों और ग्रामीणों ने भारती को बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। भारती शर्मा साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। पिता के निधन के बाद उनकी मां ने ही संघर्ष करते हुए बेटी को आगे बढ़ाया। बचपन से ही क्रिकेट खेलने की इच्छा रखने वाली भारती को मां ने पूरा सहयोग दिया और हर कदम पर प्रेरित किया। गांव से लगभग 8 किलोमीटर दूर यमुनापुरम स्टेडियम में भारती रोजाना कड़ी मेहनत से प्रेक्टिस करती थीं। लगातार अभ्यास और लगन के बल पर उन्होंने प्रदेश की टीम में जगह बनाई है। चयन के बाद भारती शर्मा टीम में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गई हैं। गांव क...