दुमका, नवम्बर 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। हॉकी दुमका के द्वारा शुक्रवार को हॉकी खेल सचिव संदीप कुमार जय बमबम के नेतृत्व मे हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरे होने पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम संत जेवियर्स कॉलेज महारों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलन के बाद राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन के बाद एक महिला और एक पुरुष मैत्री हॉकी खेल का आयोजन किया गया। हॉकी इंडिया के 100 वर्ष पूरे होने पर सामूहिक रूप में केक काटा गया। महिला मैत्री हॉकी प्रतियोगिता 2-0 जबकि पुरुष मैत्री हॉकी प्रतियोगिता 0-0 से तय समय के अनुसार बराबरी पर रही। प्रतिभागी टीमों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। जिनमें संत जेवियर कॉलेज महारों के प्राचार्य फादर वर्गीश पल्ली, वर्तमान में सूरत गुजरात में रह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.