गुमला, नवम्बर 6 -- गुमला। भारतीय हॉकी के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सात नवंबर को देशभर के जिलों में विशेष हॉकी इवेंट का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में खेल नगरी गुमला में भी हॉकी इंडिया के इस स्वर्णिम अवसर पर विशेष प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।हॉकी गुमला के सचिव नोरर्बट कुजूर ने बताया कि शुक्रवार को संत इग्नासियस हाई स्कूल के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में सुबह 10 बजे से बालक-बालिका वर्ग की प्रतियोगिता शुरू होगी। कार्यक्रम में जिलेभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे और भारतीय हॉकी के गौरवशाली 100 वर्षों का जश्न मनाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.