देवघर, मार्च 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। विवेकानंद शैक्षणिक सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्थान तथा अनिल कुमार शकुंतला देवी आवासीय विद्यालय मोहनपुर के संयुक्त बैनर तले साप्ताहिक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के पूर्व श्रम, रोजगार और प्रशिक्षण मंत्री राज पलिवार ने कहा कि भारत में महिलाएं हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, चाहे वह राजनीति, व्यवसाय, शिक्षा, या सामाजिक क्षेत्र हो, वे अब पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महिलाओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। विशिष्ट अतिथि पंडा धर्मरक्षिणी सभा देवघर के पूर्व महामंत्री कार्तिक नाथ ठाकुर ने कहा कि महिलाएं सामाजिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वेक्सो इंडिया के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.