विकासनगर, दिसम्बर 16 -- विकासनगर, संवाददाता। पछुवादून विकास मंच ने हरबर्टपुर स्थित मंच कार्यालय पर विजय दिवस मनाकर 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मंच संयोजक ने बच्चों को युद्ध की प्रमुख घटनाओं और बांग्लादेश की आजादी के इतिहास की जानकारी दी। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि भारतीय सैनिकों के अदम्य शौर्य से 16 दिसंबर 1971 को विश्व का भूगोल बदल गया था। विश्व के मानचित्र पर एक स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर बांग्लादेश का उदय हुआ। विश्व के सामरिक इतिहास की यह एकमात्र घटना है कि जब किसी देश के 90 हजार से अधिक सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया हो। शर्मा ने कहा कि इस विजय ने भारतीय सैनिकों की वीरता और साहस का डंका पूरी दुनिया में बजाया। उन्होंने कहा कि भारत सामरिक दृष्टि से विश्व की महाशक्ति बन गया है। अपने जांबाज सैनिकों के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.