फिरोजाबाद, मई 18 -- सिरसागंज। भाजपा पदाधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सैनिकों के साहस, शौर्य और पराक्रम के सम्मान में शनिवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री और राज्यमंत्री होमगार्ड विभाग एवं नागरिक सुरक्षा सहित सभी धर्म, जाति, संप्रदाय के लोग भारत माता के गगनभेदी नारों के साथ शामिल हुए। नगर पालिका परिसर से पर्यटन जयवीर सिंह सिंह और राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) होमगार्ड विभाग एवं नागरिक सुरक्षा धर्मवीर प्रजापति ने संयुक्त रूप से यात्रा का शुभारंभ किया। सबसे आगे चल रहे बैंडबाजे देशभक्ति से ओतप्रोत गीत गाते हुए चल रहे थे। पर्यटन मंत्री, राज्यमंत्री और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी अपने हाथों में तिरंगा लिए हुए आगे बढ़ रहे थे। उनके पीछे विभिन्न वर्ग की महिलाएं, पुरुष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.