शिमला, जुलाई 4 -- केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत देशभर के सेब उत्पादक किसानों को बड़ी राहत देते हुए सेब के न्यूनतम आयात मूल्य (MIP) में 30 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि कर दी है। इस दौरान सरकार ने MIP को बढ़ाकर 50 रुपए से 80 रुपए प्रति किलो कर दिया है। इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश के भाजपा प्रवक्ता चेतन सिंह बराग्टा ने शुक्रवार को शिमला में मीडिया से बात करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 15 मई को एक डेलिगेशन ने केंद्रीय मंत्री और सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर इस बारे में मांग की थी। जिसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री की मंजूरी के बाद आयातित सेब की संशोधित कीमत 3 जून 2025 से लागू हो गई। इस बात की जानकारी देते हुए बराग्टा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, ...