लातेहार, मई 21 -- चंदवा/बारियातू, प्रतिनिधि। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपाईयों ने चंदवा और बारियातू में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकली। बारियातू में यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने किया। जबकि चंदवा में चंदवा मंडल अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर की प्रचंड सफलता पर चंदवा मंडल वासियो के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई है। बारियातू के यात्रा में चतरा सांसद कालीचरण सिंह, प्रखंड प्रभारी बिनोद राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन राम सहित पार्टी के कई वरीय नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सटीक प्रहार कर सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया है। यह हमला पहलगाम में शहीद हुई बहनों के सिंदूर का प्रतिशोध है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजमोहन ...