हरदोई, दिसम्बर 21 -- बेनीगंज। भारतीय सेना से सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर घर लौटे बेनीगंज नगर निवासी फौजी राज कश्यप का नगर के मुख्य चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही फौजी राज कश्यप चौराहे पर पहुंचे, नगरवासियों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। भारत माता की जय के गगनभेदी जयकारे भी लगाए गए। इसके बाद घर तक पहुंचने के दौरान नगर के लोगों ने जगह-जगह उनका अभिवादन किया। राज कश्यप का कुछ माह पूर्व भारतीय सेना में क्लर्क पद पर चयन हुआ था। सैन्य प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार घर लौटने पर नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच माल्यार्पण कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्वागत से अभिभूत राज कश्यप ने कहा कि यदि क्लर्क के साथ देश की रक्षा करने का अवसर मिला, तो वे अपने प्राणों की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस अव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.