नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसकी वजह जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला है। दोनों पक्षों के नेता खुली धमकियां दे रहे हैं, लेकिन आधिकारिक तौर पर सरकार ने कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की है। इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसमें दावा कर रहे हैं कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान से लड़ने से इनकार कर दिया है।क्या है दावा सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल किया जा रहा है। इसके जरिए दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना लड़ने से इनकार कर रही है। ऐसी ही एक वायरल पोस्ट के मुताबिक, 'ब्रेकिंग न्यूज, बड़ी खबर आ रही है कि भारतीय सेना के जनरल मीटिंग बीच में छोड़कर चले गए हैं। उनका कहना है कि वे पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए पर्याप्त मजबूत नहीं हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.