गढ़वा, मई 14 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम आयोजन करने का निर्णय लिया है। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले को लेकर भारतीय सेना ने आतंकी कैंपों को पाकिस्तान में घुसकर नेस्तनाबूद करने का काम किया। उसे लेकर 16 मई शुक्रवार को तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन सुबह आठ बजे काली स्थान (चिनियां मोड़) से मझिआंव मोड़ तक किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सभी सामाजिक संगठन के लोग, छात्र, युवा, व्यवसायी व महिला सहित सभी राष्ट्रवादी लोगों को आमंत्रित किया गया है। उक्त संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना की पराक्रम शौर्य ने विश्व के मानचित्र पर देश का दबदबा कायम किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.