दुबई, मई 31 -- दुबई में रहने वाले एक केरल समुदाय को इन दिनों सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का गर्मजोशी से स्वागत किया था। यह विवाद ऐसे समय उठा है जब अफरीदी ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में हुए आतंकी हमले पर विवादास्पद बयान दिए थे। इस हमले में भारत को 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अफरीदी मंच पर पहुंचे, कार्यक्रम की सांस्कृतिक प्रस्तुति को रोककर समुदाय के लोग उन्हें "बूम बूम" के नारों से स्वागत करते हैं। मंच पर अफरीदी ने कहा, "मुझे भारत में खासकर केरल का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.