हजारीबाग, मई 21 -- इचाक, प्रतिनिधि. इचाक भाजपा मंडल अध्यक्ष अजित कुमार बख्शी और अनिल कुमार मेहता के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा की शुरुआत नया काली मंडा से हुई। यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लिए बाजार होते हुए थाना गली पहुंचे जहां से बाजार मुख्य चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना पर देशवासियों को गर्व है। तिरंगा यात्रा में जय नंदन मेहता , सुभाष सोनी पूर्व मंडल अध्यक्ष पूर्वी एवं पश्चिमी मुख लाल मेहता कोडरमा प्रभारी, राजकुमार राम महामंत्री पूर्वी, निरंजन कुमार मेहता पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष, रवि शंकर प्रसाद उर्फ भोला, हरिहर प्रसाद मेहता, लक्ष्मण प्रसाद मेहता, प्रेमलाल प्रसाद ,रवि शंकर, भोले कंचन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...