रुद्रपुर, मई 22 -- खटीमा, सवाददाता। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के सम्मान में भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं तथा स्कूली बच्चों अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह धामी के नेतृत्व में तथा यात्रा के जिला सह संयोजक अमित पांडे की देखरेख में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बंधन बैंक्वेट हॉल से किया गया। मुख्य चौक होते हुए समापन रामलीला मैदान में हुआ। जहां पर तिरंगा यात्रा के संयोजक ने यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं जामा मस्जिद के गेट पर जामा मस्जिद के प्रशासक कामिल खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के लोगों तथा मदरसे के बच्चों ने तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। यहां नगर पालिका अध्यक्ष ...