अररिया, मई 26 -- भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष हुए शामिल रानीगंज। एक संवाददाता भारतीय सेना के सम्मान में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा रानीगंज मुख्यालय स्तिथ कलावती नगर से निकलकर शिक्षक कॉलोनी, गांधी चौक, पुरानी हाट, होते हुए रानीगंज थाना तक गयी। इसके बाद वापस होते हुए काली मंदिर चौक होते हुए गायत्री मंदिर तक गयी। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सेनानी ने कहा की भारतीय सेना दुनिया की सबसे पराक्रमी सेना है। हमारी सेना ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने कहा कि देश की बागडोर यशस्वी प्रधानमंत्री के हाथों में है। जो भी हमसे टकराएगा वह चूर चूर हो...