गिरडीह, जून 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। भारतीय सेना के सम्मान में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सोमवार को शहर के टावर चौक पर जय हिंद सभा की गई। सभा के मुख्य अतिथि कार्यक्रम प्रभारी व प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जलेश्वर महतो ने सबसे पहले भारतीय सेना को सैल्यूट किया। कहा कि इस देश की सेना के पराक्रम के कारण देश की जनता अमन चैन की नींद सो रही है। कहा कि देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में जो पराक्रम दिखाया है, इससे पूरा देश नतमस्तक है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार यदि पहले से सजग रहती तो शायद पहलगाम की घटना ना घटती। कार्यक्रम के बाद भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए अमित रंजन को कांग्रेस कमेटी के द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया। सभा को कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.