भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर। भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में आज यानी शुक्रवार को शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा। यात्रा में प्रमुख रूप से जिला भाजपा, भाजयूमो, एबीवीपी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। यात्रा शुक्रवार शाम 5 बजे जिला स्कूल मैदान से शुरू होगी और भामाशाह चौक, स्टेशन चौक, लोहिया पुल होते हुए घंटाघर चौक तक जाएगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर सैंनिकों के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में आम शहरवासियों को भी सम्मिलित होने का आग्रह किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.