मधुबनी, मई 8 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर बुधवार को वकीलों ने जश्न मनाया। कहा भारतीय सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं। भारत सरकार के इस कार्रवाई से पूरा विश्व स्तब्ध है। कोर्ट पहुंचते ही वकील भारतीय सेना के पराक्रम एवं शौर्य की तारीफ करते दिखे। हर तरफ भारतीय सेना एवं भारत सरकार के साहसिक कदम की चर्चा हो रही थी। अधिवक्ता सरोजानंद झा, सीतेश चन्द्र झा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो वकील पाकिस्तानी आतंकियों के साथ जंग लड़ने को तैयार हैं। अधिवक्ता ललित नारायण यादव, महेश्वर यादव, आशाराम चौधरी, नीतीश गुप्ता, गणेश पूर्वे, विक्रमशिला यादव, मीना कुमारी ने कहा कि सेना और सरकार ने पाकिस्तान में आंतकी ठिकानों पर हवाई हमले का जो समय और जगह का चयन किया वह तारीफ योग्य है। अधिवक्ता रंजीत कुमार झा, अमित कुमार ने सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.