नई दिल्ली, फरवरी 22 -- Indian Army Video: भारतीय सेना हर मौके पर अपनी ताकत साबित करती नजर आई है। देश को दुश्मनों से बचाना हो या देशवासियों को परेशानियों से निकालना हो, सेना हमेशा सबसे आगे खड़ी नजर आती है। ऐसा ही एक और कारनामा बहादुर जवानों ने किया और जान की बाजी लगाकर बर्फ में फंसे 500 लोगों को सुरक्षित निकाल लाए। मामला सिक्किम में भारत-चीन सीमा पर नाथुला का है। यहां भारी बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बुधवार को बचा लिया। सेना ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार सेना की त्रिशक्ति कोर के जवानों ने पूर्वी सिक्किम में अचानक हुई बर्फबारी के कारण फंसे 500 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया। 𝐒𝐮𝐝𝐝𝐞𝐧 𝐒𝐧𝐨𝐰𝐟𝐚𝐥𝐥 𝐢𝐧 𝐄𝐚𝐬𝐭 𝐒𝐢𝐤𝐤𝐢𝐦, 𝟓𝟎𝟎 𝐒𝐭𝐫𝐚𝐧𝐝𝐞𝐝 𝐓𝐨𝐮𝐫𝐢𝐬𝐭𝐬 𝐑𝐞𝐬𝐜𝐮𝐞𝐝 𝐛𝐲 𝐓𝐫𝐨𝐨?...