बिहारशरीफ, सितम्बर 6 -- भारतीय सामाजिक न्याय संघ ने 5 मांगों को लेकर शहर में किया मार्च कलेक्ट्रेट जाकर डीएम को सौंपा ज्ञापन फोटो : टाउन हॉल : टाउन हॉल में शनिवार को मार्च में मांगों को लेकर नारेबाजी करते भारतीय सामाजिक न्याय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप मंडल व अन्य। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। टाउन हॉल से कलेक्ट्रेट तक शनिवार को भारतीय सामाजिक न्याय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलीप मंडल व अन्य ने मार्च किया। वहां जाकर डीएम को पांच मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस सामाजिक न्याय अधिकार मार्च में दर्जनों लोग शामिल थे। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता दिलीप मंडल ने कहा कि आजादी के 77 साल बाद भी देश में सामाजिक न्याय की बात बेमानी है। हमारी मुख्य मांगें देश स्तर पर जल्द से जल्द जातिगत जनगणना कराने, कॉलेजियम सिस्टम समाप्त करने, रोहिणी आयोग की...