रुद्रपुर, मार्च 22 -- नानकमत्ता। केजेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृत परीक्षा में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन दिया। शनिवार को विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक कैलाश जोशी ने बताया कि नवंबर में भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा आयोजित हुई थी। इसमें विद्यालय की दो छात्रायें मेरिट सूची में हैं। मानवी भट्ट कक्षा 5 की छात्रा ने जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। तहसील स्तर पर गुनगुन राणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं को प्रबंधक कैलाश जोशी ने सम्मानित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.