बाराबंकी, मई 10 -- बाराबंकी। संत कवि बाबा बैजनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरख में उत्तर प्रदेश सरकार एवं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कल्चरल क्लब पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वक्ता डॉ. अभिमन्यु सिंह ने भारतीय संस्कृति के संवर्धन में वेदों की उपादेयता विषय पर व्याख्यान दिया। व्याख्यान में कहा कि भारतीय संस्कृति ही वैदिक संस्कृति है। श्री सिंह ने कहा कि वेद हमे सामाजिकता, नैतिकता और धार्मिकता प्रदान करते हैं। जिससे जीवन सहज और सरल बनता है। उसी से भारतीय संस्कृति का विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की प्राचीनतम और सुव्यवस्थित संस्कृति में से एक है। कार्यक्रम का संचालन कल्चरल क्लब प्रभारी डॉ. अजीत कुमार सिंह ने किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.