लोहरदगा, फरवरी 14 -- लोहरदगा, संवाददाता। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में शुक्रवार को मातृ-पितृ दिवस का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शशिधर लाल अग्रवाल, सचिव अजय प्रसाद, शिक्षाविद् कृष्णा प्रसाद और अभिभावक स्वरूप शिखा घोषाल ने संयुक्त रूप से ओंकार, मां भारती और मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन किया। अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने कराया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश और भूमिका नीलिमा सिंह ने दिया। उन्होंने कहा कि माता-पिता सूर्य की तरह हैं। जिनके बिना जीवन अंधकारमय है। माता-पिता के चरणों में चारों धाम हैं। प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने कहा कि माता-पिता ही तीर्थ व्रत है। इनसे बड़ा कोई तीर्थ नहीं है। जिसने करली इनकी सेवा, भवसागर से पार है। प...