कानपुर, जुलाई 11 -- कानपुर। डीएवी कॉलेज के डॉ.नागेन्द्र स्वरूप स्मृति स्मार्ट हॉल में शुक्रवार को कार्यस्थलीय आध्यात्मिकता और तनाव प्रबंधन विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि हार्टफुलनेस रिसर्च सेंटर मैसूर के निदेशक प्रो. मोहन दास हेगड़े ने भारतीय संस्कृति में मौजूद समत्व और सह-अस्तित्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि संस्कृति में जिओ और जीने दो की भावना है। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित ने दायित्वों के प्रति नैतिक समर्पण की महत्ता पर जोर दिया। प्रो. विनोद कुमार पांडेय ने कार्यस्थल पर आध्यात्मिक वातावरण से तनाव निवारण के बारे में बताया। डॉ. सवितुर प्रकाश गंगवार ने तनाव कम करने की विधियों को बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...