लखनऊ, अप्रैल 26 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग के एमएड छात्रों ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब विश्वविद्यालय का भ्रमण कर भारतीय संस्कृति की विविधता को पहचाना। डॉ. आकांक्षा सिंह और डॉ. सूर्य नारायण गुप्ता की अगुवाई में गए 25 विद्यार्थी शनिवार को वापस लौटे। डॉ. आकांक्षा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप उच्च शिक्षा के विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दल में दो नामीबिया की भी छात्राएं थीं। जिन्हें भारत की सांस्कृतिक और भौगोलिक विविधता से परिचित होने का मौका मिला। इस दौरान पंजाब विश्वविद्यालय में एमएड के छात्र-छात्राओं के साथ एलयू विद्यार्थियों ने अपने शैक्षिक गतिविधियों और लघु शोध के विषयों को साझा किया। यह शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों की पाठ्यचर्या का हिस्सा है। यह उनके सर्वांगीण विकास में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.