देवघर, जून 22 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देवघर एम्स के ऑडिटोरियम में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व योग प्रदर्शन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन के क्रम में योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। उन्होंने युवाओं को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक प्रो.डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक एवं आत्मिक शांति के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्रों और संस्थान के सभी सदस्यों से योग को अपनी दैनिक जीवनशैली में शामिल करने का आह्वान किया, ताकि समग्र स्वास्थ्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.