हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला में भारत और श्रीलंका के शिक्षाविदों का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में श्रीलंका के शिक्षा मंत्रियों और 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। मुंबई से विशेष रूप से पधारीं डॉ. रश्मि त्यागी प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं मास्टर ट्रेनर ने अपने अनुभवों से शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। दक्षिण एशियाई अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा मंच के अध्यक्ष कमल गोडा के नेतृत्व में आए विदेशी मेहमानों का विद्यालय प्रबंधन की तरफ से डॉ. आयुष सिंघल, डॉ.रोहन सिंघल एवं डॉ. निधि मलिक ने पौधा और भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया। शिक्षक प्रतियोगिता और नवाचार सम्मेलन के दौरान शिक्षकों के बीच विशेष प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रथम स्थान रुचिका खुराना और उ...