गाजीपुर, फरवरी 2 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के लटिया गांव में रविवार को सम्राट अशोक क्लब की ओर से धूमधाम से लटिया महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोरिया से आए संदीप ने लटिया लाट पर पंचशील दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद पंचशील तथा सम्राट अशोक के ध्वज के साथ ही तिरंगा फहराया गया। अतिथियों ने मंच पर स्थापित सम्राट अशोक, जगदेव बाबू एवं भगवान बुद्ध आदि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। इसके बाद पंचशील दीप जलाकर सम्राट अशोक क्लब के संस्थापक स्व. सुभाष सिंह मौर्य को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संविधान ही भारत की राष्ट्रीय पुस्तक है। भारतीयों को आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक अधिकार भारतीय संविधान ही प्रदान करता है। संगोष्ठी में धनंजय मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान का...