श्रीनगर, नवम्बर 26 -- गढ़वाल विवि के डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र एवं राजनीति विज्ञान के संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस पर बुधवार को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक गतिविधि केंद्र में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा संविधान दिवस को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। बतौर मुख्य अतिथि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. संजीव कुमार शर्मा ने भारतीय संविधान की सर्वोच्चता विषय पर वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ एवं सबसे विस्तृत संविधान है। बताया कि भारतीय संविधान न केवल एक दस्तावेज है, बल्कि समय के साथ निरंतर विकसित होने वाला गतिशील अभिलेख भी है। कहा कि भारतीय संविधान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय प्रदान करता है, लोकत...