गिरडीह, जनवरी 28 -- बगोदर। बगोदर बस स्टैंड परिसर स्थित शहीद महेंद्र सिंह प्रतिमा स्थल पर भाकपा माले के द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना लिखित शिलापट लगाया गया है। 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शिलापट का अनावरण किया गया। प्रतिमा का अनावरण भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य पूनम महतो के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों के द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रुप से पाठ किया गया। संविधान को फांसीवाद हमले से बचाने और उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया गया। मौके पर जिला सचिव जर्नादन प्रसाद, प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह, पूरन कुमार महतो, भुनेश्वर महतो, प्रदीप महतो, तेजनारायण पासवान, बासुदेव महतो, सरिता महतो, खूबलाल महतो, हेमलाल महतो, पंकज कुमार, लखन महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.