पटना, नवम्बर 28 -- पटना साइंस कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा शुक्रवार को भारतीय संविधान: एक जीवंत दस्तावेज विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य वक्ता के तौर पर बीडी कॉलेज के राजनीति शास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. विजय शंकर विक्रम उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान केवल एक लिखित ग्रंथ नहीं, बल्कि समयानुकूल परिवर्तन से समाज को दिशा देने वाला एक गतिशील दस्तावेज है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका ने की। उन्होंने संविधान की आत्मा, नागरिक जिम्मेदारियों और उच्च शिक्षा में संवैधानिक मूल्यों की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अनुपम अनुराग ने की। धन्यवाद ज्ञापन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. ममता राज ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...