रांची, मई 20 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय शिक्षण मंडल, झारखंड प्रांत का 56वां स्थापना दिवस सह शिक्षा में रामत्व विषय पर संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाईब्रेरी के शहीद स्मृति सभागार में आयोजित किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा और मुख्य वक्ता के रूप में डॉ ओम प्रकाश सिंह- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल उपस्थित थे। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षण मंडल झारखंड के प्रांत मंत्री डॉ सुबास साहु, महिला गतिविधि प्रमुख डॉ सपना त्रिपाठी, विश्वविद्यालय इकाई प्रमुख डॉ पार्वती मुंडू, युवा आयाम प्रमुख सुबोध कुमार सह प्रांत मंत्री डॉ जयंत कश्यप, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ शशि कुमार, कोष प्रमुख डॉ राहुल कुमार, पूर्व प्रांत विस्तारक निलेश कुमार सहित कई शिक्षकों व शोधार्थियों ने हिस्सा लिया।

हिंदी ह...