वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की टीम ने भारतीय विज्ञान सम्मलेन 2025 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। सम्मेलन का आयोजन तिरुपति स्थित राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय में गत दिनों किया गया। चार दिनी सम्मेलन में विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र के प्रतिनिधियों ने भारतीय दर्शन, आयुर्वेद, गणित, खगोल विज्ञान, पर्यावरण तथा भाषिक परंपरा से जुड़े विषयों को आधुनिक वैज्ञानिक संदर्भों के साथ प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। केंद्र की इस प्रस्तुति को निर्णायक मंडल द्वारा विशेष सराहना मिली। इस सम्मलेन में केंद्र का प्रतिनिधित्व प्रधान गवेषक डॉ. ज्ञानेन्द्र सापकोटा, प्रशिक्षु सजल शर्मा एवं ऋषभ कुमार मिश्र ने किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर...