मुरादाबाद, दिसम्बर 16 -- भारतीय वाल्मीकि महासभा यूथ ब्रिगेड की बैठक वाल्मीकि बस्ती में मंगलवार को संपन्न हुई, जिसमें राज सिकंदर राजेश को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही राज सिकंदर राजेश को जिलाध्यक्ष बनाने के अलावा लोकेश कुमार को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार आदिवासी और संचालन देव सिंह ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय वीर मंडल सतपाल वाल्मीकि के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया। बैठक में मुकेश भारती, महानगर अध्यक्ष सोनू, अमित कुमार जितेंद्र प्रेमी जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...