गंगापार, दिसम्बर 17 -- भारतीय राष्ट्रीय वैश्य महासंघ ने की बैठक बनाई रणनीति मेजा। भारतीय राष्ट्रीय वैश्य महासंघ का प्रतिभा सम्मान समारोह सिरसा के स्वयंबर गेस्ट हाउस में 11 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी महासंघ के महासचिव सुखलाल शाहू ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम की सफलता को लेकर महांसघ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने खानपुर गांव स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। प्रतिभा सम्मान समारोह में शाहू समाज के जो लोग नौकरियों से रिटायर्ड हो गए हैं अथवा जो असहाय हैं, उन्हें अंग वस्त्र देकर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के हांथों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में मनोज कुमार गुप्ता, श्री राम गुप्ता, अमर नाथ गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, पवन गुप्ता, अंजनि गुप्ता, राज बहादुर गुप्ता, राम पति गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, अरविन्...