पूर्णिया, अप्रैल 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भारतीय योग संस्थान का 59 वां स्थापना दिवस पूर्णिया कॉलेज परिसर में गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दीप प्रज्जवलित के साथ सरस्वती वंदना, योग गीत एवं ओम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। साक्षी सुमन व नित्यानंद यादव के शंखनाद से पूरा वातावरण गूंजायामान हो गया। कोसी जिला प्रधान राजेन्द्र पंडित ने बताया कि 10 अप्रैल 1967 को संस्थान की स्थापना प्रकाश लाल ने की थी। इसका मुख्य लक्ष्य भारतीय संस्कृति का संरक्षण कर मानव कल्याण करना है। भारतीय योग संस्थान का भारत के 23 राज्य मे 4200 से अधिक सेंटर है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रद्यान अरुण कुमार भारती, मनोज कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, विकास मिश्र, श्रवण जेजानी, नित्यानंद यादव, दिलीप कुमार सिंह, विनोदानंद सिंह, सिकंदर यादव, हीरा...