नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारतीय मूल के सलाहकार रंजीत रिकी सिंह गिल इन दिनों चर्चा में आ गए हैं। और इसकी वजह है अमेरिका का एक और विवादित कदम। दरअसल रिकी गिल को हाल ही में बीते मई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर में उनकी भूमिका के लिए सम्मानित किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से रिकी गिल को अमेरिका के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (NSC) का प्रतिष्ठित डिस्टिंग्विश्ड एक्शन अवार्ड मिला है। हालांकि इस अवॉर्ड पर सवाल उठने भी शुरू हो गए हैं। रिकी गिल को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ट्रंप की ओर से यह अवार्ड दिया। हालांकि ट्रंप प्रशासन ने यह नहीं बताया कि सीजफायर में रिकी गिल की भूमिका क्या थी और उन्होंने इसमें किस तरह इसमें योगदान दिया। बता दें कि भारत कई बार ट्रंप के उन दाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.