प्रयागराज, मार्च 18 -- भारतीय मजदूर संघ ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री रविकांत ने बताया कि श्रम कानूनों का विरोध करते हुए सरकार से मांग की है कि श्रम संहिताओं में जो श्रमिकों को प्रभावित करने वाले संशोधन या प्रावधान किए गए हैं उनमें बदलाव करें। सरकार से अनुरोध है कि वह वेतन संहिता 2019 सामाजिक सुरक्षा संहिता 2020 को शीघ्र लागू करें। ज्ञापन देने वालों में राधेश्याम पाण्डेय, केपी दुबे, महेश नारायण त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद विश्वकर्मा, रूपम पांडे, सत्यम मिश्रा, राम रतन सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.