नई दिल्ली, जनवरी 22 -- न्यूजीलैंड की टीम को नागपुर में खेले गए पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया के खिलाफ 48 रनों से करारी हार मिली। इस हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान का बयान सामने आया है। कप्तान मिचेल सैंटनर ने हार का कारण बताया है और साथ में कहा है कि भारतीय बल्लेबाजों को रोकना नामुमकिन है, क्योंकि वे पहली गेंद से ही आक्रामक हो जाते हैं। भारतीय टीम ने 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसके जवाब में कीवी टीम 190 रनों तक पहुंच पाई और मुकाबला बुरी तरह हार गई। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मिचेल सैंटनर ने कहा, "हां, मुझे लगता है कि आप हमेशा आगे देखते हैं, जाहिर है, जैसा आपने कहा, आप गेम जीतना चाहते हैं। यह हमारे लिए एक अच्छा मौका था। घर पर एक बहुत अच्छी टीम के खिलाफ खेलना। हम यह जानते थे। पिछले दो सालों का उनका रिकॉर्ड...