नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- भारतीय टीम प्रबंधन शुक्रवार को ओमान के खिलाफ होने वाले एशिया कप के ग्रुप चरण के आखिरी मैच के लिए अंतिम एकादश में जसप्रीत बुमराह को विश्राम देने के अलावा कोई और बदलाव करने से बचना चाहेगा। भारत सुपर चार में 21, 24 और 26 सितंबर को अपने मैच खेलेगा इसके बाद 28 सितंबर को फाइनल होगा। ऐसे में टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार यह टीम अगर खिताबी मुकाबले के लिए क्वालीफाई करती है तो उसे सात दिनों में चार मैच खेलने पड़ सकते हैं। टीम प्रबंधन अपने प्रमुख तेज गेंदबाज को आगे के चुनौतीपूर्ण दौर के लिए तरोताजा रखने के महत्व को समझता है। बुमराह खुद मैच से बाहर रहना चाहते हैं या नहीं, इसका पता नहीं चला है लेकिन यह फैसला व्यावहारिक होने की उम्मीद है क्योंकि उन्हें किसी कम महत्व वाले मैच की जगह टूर्नामेंट के आखिरी चरण के लिए पूरी तरह से तैयार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.