हापुड़, जुलाई 20 -- तहसील क्षेत्र के गांव जरौठी निवासी सरबदीप सिंह ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयनित हुए हैं। जिससे परिजनों में खुशी का माहौल है। सरबदीप सिंह ने कुरुक्षेत्र के गुरुकुल से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा उत्तीण की है। उनके पिता कुलदीप सिंह और दादा यशवीर सिंह गांव में ही कृषि कार्य करते हैं। सरबदीप सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा भी बन गए हैं। सरबदीप ने बताया कि सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। कड़ी मेहनत ही सफलता प्राप्त करने का एकमात्र रास्ता है। अपने सपनों को साकार करने के लिए पढ़ाई करते रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.