आगरा, दिसम्बर 4 -- कासगंज। भारतीय नेवी दिवस पर जिले के पूर्व सैनिक अधिकारियों ने भारत की वर्ष 1971 में पाकिस्तान की जीत की गौरव गाथा को याद किया। इस युद्ध में वीरता के साथ लड़ी नेवी और जीत में उसकी भूमिका पर पूर्व सैनिक अधिकारियों गर्व है। इस युद्ध में भारतीय नेवी के सब मेरीन व जहाज कराची बंदरगाह तक पहुंचे। उन्होंने युद्ध में जीत के लिए सर्वोत्तम योगदान दिया। इस युद्ध के बाद पाकिस्तान से बांग्लादेश अलग होकर स्वतंत्र देश के रूप में स्थापित हुआ। भारतीय सेना के बहादुरी के बाद पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। जिले में जिन पूर्व सैनिक अधिकारियों ने इस युद्ध में भाग लिया। उन्होंने युद्ध के अनुभव साझा किए हैं। - भारतीय नेवी दिवस पर भारत की पाकिस्तान पर जीत की गौरव गाथा को याद किया गया। इस युद्ध में पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने...