बलरामपुर, जनवरी 3 -- गैसड़ी, बलरामपुर। व्यक्तित्व परिष्कार शिविर के द्वितीय दिवस के प्रातःकालीन सत्र का शुभारंभ प्रज्ञा गीत "जीवन बड़ा महान भाइयों जीवन बड़ा महान" के साथ हुआ। यह गीत मुस्कान, मीनू एवं श्रीराम भारती द्वारा प्रस्तुत किया गया। बाल संस्कार शाला के संचालक नीरज गुप्ता ने बच्चों को जीवन प्रबंधन विषय पर मार्गदर्शन दिया। मुख्य वक्ता पल्लवी गुप्ता ने भारत की आदर्श नारी" विषय पर संबोधित करते हुए नारी सशक्तीकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, विद्या और धन का स्वरूप माना गया है। जिला युवा प्रभारी संदीप जायसवाल ने युवाओं को समाज, परिवार व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...