बिहारशरीफ, अप्रैल 3 -- भारतीय धर्म-संस्कृति में नालंदा का बहुत महत्वपूर्ण योगदानसामूहिक भाव घटना और एकाकीपन भाव बढ़ना समाज के लिए चिंता का विषय नालंदा महाविहार में भारतीय सांस्कृतिक विरासत विषय पर व्याख्यान में बोले शिक्षाविद फोटो: नालंदा धर्म : नालंदा महाविहार में दीप प्रज्वलित कर व्याख्यान की शुरुआत करते विद्वान। नालंदा, निज संवाददाता। संपूर्ण विश्व में भारतीय धर्म संस्कृति के विस्तार में नालंदा का महत्वपूर्ण योगदान है। नालंदा प्राचिन काल से ही किसी परिचय का मोहताज नहीं रहा है। यहां की धरा कई संस्कृतियों को सहेजे हुए है। जो संस्कृति तकनीक से नियंत्रित होती है। वहां की परंपराएं मर जाती हैं। संस्कृति और सभ्यता का लगाव हमेशा से ही सांस्कृतिक बोध से रहा है। ये बातें नव नालंदा महाविहार में 'भारतीय सांस्कृतिक विरासत विशेषत : बिहार के संदर्भ मे...