नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- मंझे हुए राजनीतिज्ञ होने के साथ भाजपा के अनुभवी नेता विजय कुमार मल्होत्रा काबिल खेल प्रशासक भी थे। उन्हें तीरंदाजी को देश के शीर्ष खेलों में शामिल कराने के लिये हमेशा याद रखा जायेगा। मल्होत्रा का मंगलवार को 93 वर्ष की उम्र में बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया। उन्हें 2010 राष्ट्रमंडल खेल भ्रष्टाचार मामले में सुरेश कलमाड़ी के गिरफ्तार होने के बाद 26 अप्रैल 2011 से पांच दिसंबर 2012 तक भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। एक स्वच्छ और गैर-टकरावपूर्ण प्रशासक के रूप में जाने जाने वाले मल्होत्रा ने आईओए को उस कठिन समय में मार्गदर्शन दिया जब देश की खेल छवि 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के घोटाले से प्रभावित हुई थी। दरअसल अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आईओए प्रशासन में कुछ हद तक पारदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.