नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- भारत ने रविवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रच डाला। भारत ने विशाखापट्टनम के मैदान पर 48.5 ओवर में 330 रन बनाए। यह भारत का महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर है। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरी बार 300 प्लस रन बनाए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का इससे पहले हाईएस्ट टोटल 317/8 था, जो उसने 2022 में हैमिलटन में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया। स्टार ओनपर स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया को जमकर कूटा। उन्होंने 66 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। बता दें कि महिला वनडे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध केवल दो बार 300 प्लस का स्कोर बना है। दोनों मर्तबा यह कारनामा भारत ने अंजाम दिया है। भारत ने सितंबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 3...