नई दिल्ली, फरवरी 18 -- बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी-20 विश्व कप 2026 के 36वें मैच में भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हराकर अपनी शानदार लय बरकरार रखी है। भारत ने सुपर 8 में पहले ही एंट्री कर ली थी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने ग्रुप स्टेज में खुद को मजबूती प्रदान की है और चार में चार मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ टॉप पर फिनिश किया। मैच में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का करने का फैसला किया। हालांकि, भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने स्थिति को संभालने की कोशिश की लेकिन वे भी अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। भारत की ओर से शिवम दुबे ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और मात्र 31 ...