गुवाहाटी, नवम्बर 24 -- महान स्पिनर अनिल कुंबले ने गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत के 288 रन से पिछड़ने के बाद भारतीय बल्लेबाजों के रवैये की आलोचना की जबकि तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने लगातार तीसरे दिन दबदबा बनाने वाली अपनी टीम की तारीफ की। भारतीय टीम दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में 201 रन पर आउट हो गई। छह फुट आठ इंच लंबे मार्को यानसेन ने 93 रन बनाने के बाद 48 रन देकर छह विकेट चटकाए। कुंबले ने जियो स्टार से कहा, ''मुझे लगता है कि भारत की बल्लेबाजी काफी खराब थी। टेस्ट क्रिकेट के लिए जरूरी जज्बा और संयम नहीं था। कुछ अच्छी गेंदें फेंकी गईं लेकिन बल्लेबाज कठिन स्पैल के लिए तैयार नहीं थे।'' पहला टेस्ट जीत चुके दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे। कुंबले ने कहा, ''ऐसा लगता है कि जल्दी लक्ष्य का पीछा करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.