रांची, जुलाई 27 -- रांची, संवाददाता। केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा और अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती, झारखंड इकाई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुराना विधानसभा सभागार में भारतीय ज्ञान परंपरा और समकालीन समाज विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में हिंदी साहित्य, संस्कृति और शिक्षा जगत के विद्वान, साहित्यकार, शोधार्थी शामिल हुए। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए शोधार्थियों ने 35 शोध पत्र प्रस्तुत किए। 150 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उद्घाटन सत्र में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने संदेश भेजते हुए भारतीय संस्कृति और ऋषि परंपरा पर गर्व व्यक्त किया। मुख्य अतिथि विधायक सीपी सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति एक जीवंत धरोहर है, जो जीवन को दिशा देती है। अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य भारती के राष...